मतदाता सूची:12 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलेगा विशेष पुनरीक्षण अभियान, नाम जोड़ने में सीएससी संचालकों की भूमिका – Voter List Revision Drive From Nov 12

मतदाता सूची
November 7, 2026

मतदाता सूची
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। अभियान में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्हें पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ मतदाता पंजीकरण के आवेदन भरने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने सीएससी संचालकों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, महिलाओं और अन्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें। आवेदन भरते समय नाम, पता, जन्मतिथि, आयु, लिंग, पिन कोड और मोबाइल नंबर का सही अंकन सुनिश्चित करें। आधार से लिंक मोबाइल नंबर ही दर्ज किया जाए, ताकि ई-साइन की प्रक्रिया में परेशानी न हो।
डीएम ने स्पष्ट किया कि एक व्यक्ति के नाम से एक से अधिक आवेदन न किए जाएं। नाम विलोपन के मामलों में विशेष सतर्कता बरतें और सामूहिक रूप से प्राप्त फॉर्मों की बिना जांच के कार्रवाई न करें। किसी के प्रलोभन या दबाव में गलत आवेदन भरने पर संबंधित संचालक की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने संचालकों को आवेदन की पावती और रेफरेंस नंबर आवेदकों को उपलब्ध कराने तथा अनावश्यक दस्तावेज नहीं मांगने के निर्देश भी दिए। डीएम ने नागरिकों से अपील की कि जिनकी आयु एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी हो रही है और उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे अभियान के दौरान पंजीकरण अवश्य कराएं।
November 13, 2026
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) – फोटो : एएनआई विस्तार हाथरस के अपर सत्र एवं जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या-1 में सिकंदराराऊ के चर्चित साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग भगदड़ हादसे मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। न्यायालय में बमरौली कटारा, आगरा में तैनात एसआई गीता के बयान हुए। कोर्ट में अब तक 46 लोगों […]
November 13, 2026
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट विस्तार सिकंदराराऊ क्षेत्र अंतर्गत पुरदिलनगर के मोहल्ला गढ़ में मारपीट कर दंपती और उनके परिजनों को घायल करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत छह नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मीनू देवी पत्नी राहुल ने आरोप लगाया कि 10 नवंबर को विष्णु, ब्रजेश, बनी सिंह, शेख, […]
November 13, 2026
प्रकाश पर्व दीपावली के अवकाश के बाद बृहस्पतिवार को हाथरस के सरकारी दफ्तर, बैंक और स्कूल-कॉलेज एक बार फिर खुल गए। अपने जरूरी और लंबित पड़े कार्यों को निपटाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पांच दिवसीय दीपोत्सव के बाद सबसे अधिक भीड़ बैंक शाखाओं, डाकघर, बिजली विभाग के कार्यालयों, एलआईसी, तहसील, कलक्ट्रेट और […]
