शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ghazipur News:हत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार – Two Wanted Accused Arrested In Attempted Murder Case
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:हत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार – Two Wanted Accused Arrested In Attempted Murder Case

November 7, 2026


Two wanted accused arrested in attempted murder case

खानपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत- पुलिस विभाग
– फोटो : Archive

खानपुर। थाना क्षेत्र के अनौनी गांव में शुभम पांडेय और अन्य के साथ हुई मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को अनौनी बाजार से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में अनौनी निवासी प्रेम शंकर चौबे (59) और करमपुर निवासी अमित कौस्तुभ पांडेय उर्फ गगन पांडेय (35) शामिल हैं।

थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अनौनी बाजार में दबिश देकर दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अनौनी गांव में हुई मारपीट के मामले में उनके खिलाफ खानपुर थाने में मुकदमा संख्या 312/2026 दर्ज है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X