Auraiya News:लूट के दोषी को सात साल की कैद – Seven-year Prison Sentence For Person Convicted Of Robbery
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के 20 साल पुराने व्यापारी से लूट के मामले में विशेष न्यायाधीश ने फैसला सुनाया। कन्नौज स्थित थाना सौरिख क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी स्वदेश को दोषी करार देते हुए साल की सजा सुनाई। साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
बिधूना निवासी राजू तिवारी उर्फ राजेंद्र ने छह जनवरी 2007 को बेला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। वादी के अनुसार, वे गिट्टी की सप्लाई करते हैं। छह जनवरी को तिर्वा से रुपये वसूला कर घर जा रहे थे। इसी दौरान गांव बांधमऊ के आगे-पीछे से एक बाइक पर तीन लोग आए और ओवरटेक कर वादी की बाइक रोक ली।
इसके बाद जेब में पड़े रुपये दो मोबाइल फोन, बाइक के कागज व लेजर छीन कर बांधमऊ की तरफ भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की। इस दौरान स्वदेश, संग्राम सिंह, मनोज प्रकाश में आने के बाद उनके खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया। इस मामले की सुनवाई एडीजे महेश कुमार की कोर्ट में हुई। शुक्रवार को इसका निर्णय सुनाया गया।
दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने इटावा स्थित लवेदी थाना क्षेत्र के गांव इंगुरी निवासी संग्राम सिंह व भरथना थाना क्षेत्र के गिरधारीपुर निवासी मनोज कुमार को दोषमुक्त कर दिया, लेकिन स्वदेश को लूट का दोषी माना और सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर उसे एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। निर्णय सुनाए जाने के बाद दोषी को इटावा जेल भेज दिया गया।
