शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
झांसी

Jhansi News:किराना स्टोर की आड़ में घर में जमा कर रखे थे पटाखे, महिला गिरफ्तार – Firecrackers Stored At Home Under The Guise Of A Grocery Store; Woman Arrested

November 7, 2026


झांसी। रक्सा में किराना स्टोर की आड़ में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री की जा रही थी। सूचना मिलने पर शुक्रवार शाम को पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम ने छापा मारकर तीन कार्टन समेत एक बोरी में भरे पटाखे बरामद किए। पुलिस ने दुकान संचालक महिला पिंकी साहू (44) को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ (सदर) सिमरन सिंह की अगुवाई में कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने शिवानी किराना स्टोर पर तलाशी ली। यहां बिना लाइसेंस के पटाखे रखे मिले। पुलिस ने फायर सर्विस की टीम को भी मौके पर बुलाया था। सीओ सदर सिमरन सिंह ने बताया कि रिहायशी इलाके में पटाखों के अवैध भंडारण की बात मालूम चलने के बाद यह कार्रवाई की गई। आरोपी महिला के खिलाफ रक्सा थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X