शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:हाईवे किनारे डाला जा रहा कूड़ा, फैल रही गंदगी – Garbage Being Dumped On The Side Of The Highway, Spreading Filth

November 7, 2026


Garbage being dumped on the side of the highway, spreading filth

हाईवे पर शिव गंगा कॉलोनी के पास सड़क किनारे कूड़ा डाले जाने से गंदगी फैल रही है। यहां कुछ लोग ड्रम में कूड़ा भरकर डाल जाते हैं। सड़क किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे कूड़ा डालने पर रोक नहीं लगने से समस्या लगातार बढ़ रही है। कूड़े के ढेर से हाईवे की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से नियमित सफाई कराने और सड़क किनारे कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है ताकि क्षेत्र को गंदगी से मुक्त रखा जा सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X