कोटा:मुकुंदरा में बढ़ेगा बाघों का कुनबा, महाराष्ट्र से आएगी बाघिन; दिल्ली से 200 चीतल लाने की तैयारी – Kota: Mukundra Tiger Reserve To Get New Tigress From Maharashtra, 200 Chital Planned From Delhi

मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में आएगी एक और बाघिन
November 7, 2026

मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में आएगी एक और बाघिन
पर्यावरण प्रेमियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान के कोटा जिले में बाघों की संख्या को अब बढ़ाया जाएगा। इसके लिए मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में महाराष्ट्र से एक बाघिन को लाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके साथ में ही रिजर्व में दिल्ली से भी 200 चीतल ले जाएंगे। इसके बाद बाघों के लिए शिकार का आधार और मजबूत हो जाएगा। बताया जा रहा है कि अगले महीने तक बाघिन को कोटा में शिफ्ट कर दिया जाएगा। वहीं 200 चीतल लाने के लिए भी प्रपोजल बनाकर भेज दिया गया है। जिसके अप्रूवल की इंतजार किया जा रहा है।
मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के सीसीएफ टी.मोहनराज ने बताया कि मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसके लिए रिजर्व में प्रेबेस बढ़ाने का काम चल रहा है, जिसके बाद इस बाघिन को महाराष्ट्र से यहां पर शिफ्ट किया जाएगा। दूसरी तरफ प्रपोज का अप्रूवल मिलते ही चीतल को लाने की तैयारी शुरू हो जाएगी। इसी साल फरवरी महीने में मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक बाघिन को कोटा मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया गया था। जिसे MT-10 के नाम से जाना जाता है। इस बाघिन ने रावता रेंज और बैली में अपनी टेरिटरी बना रखी है जो की नर बाग MT-5 के संपर्क में आ चुकी है।
ये भी पढ़ें:
मुकुंदरा रिजर्व में है 7 बाघ-बाघिन
आपको बता दे की मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में अभी 7 बाघ और बाघिन विचरण कर रहे हैं। जिसमें दो नर बाघ और 4 बाघिन शामिल है। वहीं एक नर शावक भी रिजर्व में मौजूद है। फॉरेस्ट की टीम 24 घंटे लगातार इनकी निगरानी करती है। वहीं करीब 100 लेपर्ड भी रिजर्व में घूम रहे हैं। ऐसे में 200 चीतल लाने के बाद बाघ और बाघिन के खानपान में भी काफी सुधार होगा।
जानकारों की मानें तो एक बाघ साल भर में करीब 50 चीतल का शिकार करता है। मुकुंदरा रिजर्व में बाघों के लिए 1 किलोमीटर के अंदर शिकार की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिसमें नीलगाय, चिंकारा, चीतल और सांभर शामिल हैं।
November 13, 2026
सीएचसी परिसर में नर्स के बेटे ने की आत्महत्या विस्तार शहर के जेके लोन अस्पताल में कार्यरत ईसीजी टेक्नीशियन सतीश कुमार ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे के आसपास घटी। सतीश द्वारा यह कदम उठाए जाने के बाद परिजन उनका शव लेकर सीधे जेके […]
November 12, 2026
अब तक 11 प्रसूताओं की मौत विस्तार सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोटा में एक बार फिर एक प्रसूता की मौत ने सरकारी अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्था और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार सामने आ रहे इन […]
November 12, 2026
सिजेरियन के बाद प्रसूता की मौत विस्तार कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की बिगड़ती तबीयत के मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। एक के बाद एक सामने आ रहे मामलों ने गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। ताजा मामला एक बार फिर […]
