शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सागर:काम का पहला ही दिन बना आखिरी, एक्सल टूटने से खाई में पलटी बोलेरो, चालक की मौत, तीन घायल – Sagar: Bolero Overturns After Axle Breaks, Driver Dies And Three Others Injured On State Highway
सागर

सागर:काम का पहला ही दिन बना आखिरी, एक्सल टूटने से खाई में पलटी बोलेरो, चालक की मौत, तीन घायल – Sagar: Bolero Overturns After Axle Breaks, Driver Dies And Three Others Injured On State Highway

November 7, 2026


Sagar: Bolero Overturns After Axle Breaks, Driver Dies and Three Others Injured on State Highway

मृतक पुष्पेंद्र पटेल

विस्तार

जिले के गौरझामर-केसली स्टेट हाईवे पर ग्राम कुकवारा-रामखेरी के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एयरटेल फाइबर केबल बिछाने के काम से ग्राम टडा जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो का अचानक एक्सल टूट गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में बोलेरो चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक देवरी के पटेल वार्ड निवासी पुष्पेंद्र पटेल (28) पिता भगवत पटेल बोलेरो चला रहे थे। गाड़ी में उनके साथ बसंत पटेल (28) एयरटेल कंपनी के इंजीनियर भरत साहू और गोविंद सेन सवार थे। यह सभी देवरी से टडा जा रहे थे। रास्ते में ग्राम कुकवारा के पास गाड़ी का एक्सल टूट गया, जिससे वाहन सीधा खाई में उतर गया।

ये भी पढ़ें: दिवाली पर पटाखों से हादसे हुए तो कहां मिलेगा इलाज?: भोपाल के अस्पताल अलर्ट, जेपी में 8 बेड का बर्न यूनिट तैयार

हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक पुष्पेंद्र को तत्काल केसली अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) सागर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल बसंत पटेल की पसलियों में फ्रैक्चर हुआ है और उनका इलाज सागर में चल रहा है। वहीं भरत साहू और गोविंद सेन को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। मामले में केसली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक पुष्पेंद्र पटेल पहले दिन ही बोलेरो चालक के रूप में काम पर निकले थे। सामान्यतः मिथुन पटेल गाड़ी चलाते थे लेकिन उनके अचानक जबलपुर जाने के कारण पुष्पेंद्र उसे चला रहे थे। गाड़ी एयरटेल कंपनी में ठेके पर लगी थी। पुष्पेंद्र अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X