शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पुरानी रंजिश में चाचा-चाची की हत्या:बहू की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज, नामजद आरोपी फरार – An Fir Has Been Lodged In The Case Of Murder Of Uncle And Aunt Due To Old Enmity In Garur
बागेश्वर

पुरानी रंजिश में चाचा-चाची की हत्या:बहू की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज, नामजद आरोपी फरार – An Fir Has Been Lodged In The Case Of Murder Of Uncle And Aunt Due To Old Enmity In Garur

November 7, 2026


An FIR has been lodged in the case of murder of uncle and aunt due to old enmity in garur

एफआईआर
ग्राफिक

विस्तार

बागेश्वर जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नरग्वाड़ी (गरुड़) में बीते रविवार की रात हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतका की बहू की तहरीर के आधार पर बीएनएस की हत्या, हत्या के प्रयास, गंभीर चोट पहुंचाने, घर में घुसकर आपराधिक कृत्य करने और गाली-गलौज की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हालांकि, घटना को अंजाम देने के बाद से नामजद आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा है।

थाना बैजनाथ में दी गई तहरीर के अनुसार बीते रविवार की रात करीब 8:30 बजे ग्राम नरग्वाड़ी निवासी दर्शनी देवी अपने परिवार के साथ घर पर थीं। उनके साथ उनकी पुत्री हर्षिता खोलिया, ससुर पूरन चंद्र खोलिया (70) और सास भगवती देवी (65) खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनका पड़ोसी और ससुर का भतीजा गोविंद बल्लभ खोलिया पुत्र मथुरा दत्त खोलिया (52) हाथ में लोहे की रॉड लेकर अचानक घर में घुस आया।

आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते वृद्ध सास-ससुर के सिर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। जब बीच-बचाव करने उतरी बहू दर्शनी देवी पर भी उसने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिससे तीनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद परिजनों की सूचना पर डायल 112 के जरिए पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग दंपति को मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद से ही आरोपी गोविंद बल्लभ खोलिया फरार चल रहा है। पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए चार अलग-अलग टीमों का गठन किया है। सीओ अजय साह ने बताया कि संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X