शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mahoba News:बैडमिंटन में आयांश और वंशिका ने दर्ज की जीत – Aayansh And Vanshika Register A Win In Badminton
महोबा

Mahoba News:बैडमिंटन में आयांश और वंशिका ने दर्ज की जीत – Aayansh And Vanshika Register A Win In Badminton

November 7, 2026


Aayansh and Vanshika register a win in badminton

फोटो 06 एमएएचपी 02 परिचय-बालिका वर्ग बैडमिंटन में दमखम दिखातीं खिलाड़ीं। संवाद

-तीन दिवसीय जिलास्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले

संवाद न्यूज एजेंसी

महोबा। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार की रात से शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दिन हुए मुकाबलों में आयांश मिश्रा व वंशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता, नरेंद्र कुशवाहा और जितेंद्र चौरसिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही खेल भावना से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-11 बालक वर्ग में आयांश मिश्रा ने शिवांश को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग में वंशिका ने समृद्धि को शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-14 बालक वर्ग में अनुकल्प ने अभिराज को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर जीशान, रमेश मिश्रा, बैडमिंटन कोच कुणाल पाटकार, मोहम्मद इरफान, रवि पटेल, वीरेंद्र, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X