शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Muzaffarnagar News:धनतेरस पर भीड़ से रफ्तार पर लग गए ब्रेक – Crowds On Dhanteras Put The Brakes On The Pace Of Movement
मुज़फ़्फ़रनगर

Muzaffarnagar News:धनतेरस पर भीड़ से रफ्तार पर लग गए ब्रेक – Crowds On Dhanteras Put The Brakes On The Pace Of Movement

November 7, 2026


Crowds on Dhanteras put the brakes on the pace of movement.

गांधी कॉलोनी स्थित बाजार में सजावटी सामान की खरीदती महिलाएं । स्रोत संवाद
– फोटो : samvad

खतौली। धनतेरस पर्व पर बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ और वाहनों की बढ़ती आवाजाही ने नगर की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। उधर, सजावटी सामान दुकानदार अनिल कुमार, मोहित कुमार, रामकुमार ने बताया कि दो दिन से सजावटी सामान की अच्छी बिक्री हो रही है।

कस्बे के जीटी रोड, जानसठ रोड, बड़ा बाजार समेत नगर के प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम के हालात बने रहे। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सीओ रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि नगर में भीड़ को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर जाम से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। पुलिस ने धीरे-धीरे वाहनों को निकलवाया ।

———

रोहाना धनतेरस पर बाजार में आई रोनक

रोहाना कलां। धनतेरस पर बाजार में पूरी चहल पहल रही। ग्राहकों ने उपहारों की खरीदारी की। लोगो ने वाहनों, सोने, चांदी के सिक्के के साथ ही बर्तन और बिजली की झालर और घर की साज सज्जा का सामान की खरीदारी की। सहारनपुर मार्ग पर जाम लगा रहा। संवाद

गांधी कॉलोनी स्थित बाजार में सजावटी सामान की खरीदती महिलाएं । स्रोत संवाद

गांधी कॉलोनी स्थित बाजार में सजावटी सामान की खरीदती महिलाएं । स्रोत संवाद– फोटो : samvad

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X