भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में इतिहास रच दिया। रोहित ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का लंबे समय से कायम रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के रिकॉर्ड के भी बेहद करीब पहुंच गए हैं। शनिवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित ने भारत की ओर से लक्ष्य का पीछा करते हुए 28 गेंदों में 23 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। इन दो छक्कों के साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।