शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यात्रीगण कृपया ध्यान दें:त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी राहत, कोटा-रशीदपुर खोरी के बीच स्पेशल रेलसेवा – Kota-rashidpur Khori Special Train To Run On Three Dates, Halt At Eight Stations With 16 Coaches
कोटा

यात्रीगण कृपया ध्यान दें:त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी राहत, कोटा-रशीदपुर खोरी के बीच स्पेशल रेलसेवा – Kota-rashidpur Khori Special Train To Run On Three Dates, Halt At Eight Stations With 16 Coaches

November 7, 2026


Kota-Rashidpur Khori Special Train to Run on Three Dates, Halt at Eight Stations with 16 Coaches

यात्रीगण कृपया ध्यान दें

विस्तार

त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कोटा-रशीदपुर खोरी-कोटा के मध्य स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इस स्पेशल रेलसेवा के संचालन से राजस्थान के विभिन्न शहरों सहित मार्गवर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09803, कोटा-रशीदपुर खोरी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 7, 9 एवं 10 नवंबर को कोटा से 21.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 5.40 बजे रशीदपुर खोरी पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09804, रशीदपुर खोरी-कोटा स्पेशल रेलसेवा 8, 10 एवं 11 नवंबर को रशीदपुर खोरी से 7.15 बजे रवाना होकर उसी दिन 16.30 बजे कोटा पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें: नागौर: पटाखा गोदाम ब्लास्ट में प्रशासन की लापरवाही उजागर, कलेक्टर ने खुद कबूली चूक, जांच के घेरे में अधिकारी

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव 

यह स्पेशल रेलसेवा अपने मार्ग में लाखेरी, इंद्रगढ़, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, ढेहर का बालाजी, रींगस एवं सीकर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इससे इन स्टेशनों के आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

16 डिब्बों के साथ संचालित होगी स्पेशल रेलसेवा 

इस रेलसेवा में यात्रियों की सुविधा के लिए 1 थर्ड एसी, 3 द्वितीय शयनयान, 2 द्वितीय कुर्सीयान, 8 साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X