शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भिवानी

Bhiwani News:नागरिक अस्पताल के पास मिला व्यक्ति का शव, हाथ पर लिखा विनोद-सोनिया, बिच्छू का टैटू भी – Body Of A Person Found Near The Civil Hospital, ‘vinod-sonia’ Written On The Hand, Also A Scorpion Tattoo

November 7, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

Updated Sat, 07 Nov 2026 12:17 AM IST

Body of a person found near the civil hospital, 'Vinod-Sonia' written on the hand, also a scorpion tattoo

भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल के गेट नंबर-2 के पास शुक्रवार सुबह पेड़ के नीचे करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर दिनोद गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और पहचान के लिए 72 घंटे तक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि मृतक ने नीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। उसके बाएं हाथ पर विनोद और सोनिया नाम लिखे हैं जबकि दाएं हाथ पर बिच्छू का टैटू बना हुआ है। पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है।

सुंदर ब्रांच के शटर में फंसा मिला महिला का शव

बवानीखेड़ा के गांव खेड़ी दौलतपुर में सुंदर ब्रांच नहरी हेड पर शुक्रवार सुबह करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का शव नहर में पानी छोड़ने के लिए लगाए गए शटर में फंसा हुआ था। बवानीखेड़ा थाना के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। फिलहाल शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक शवगृह में रखा जाएगा। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X