शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bulandshahar News:खेत में घायल मिली महिला की एक सप्ताह बाद उपचार के दौरान मौत – Woman Found Injured In A Field Dies A Week Later While Undergoing Treatment
बुलंदशहर

Bulandshahar News:खेत में घायल मिली महिला की एक सप्ताह बाद उपचार के दौरान मौत – Woman Found Injured In A Field Dies A Week Later While Undergoing Treatment

November 7, 2026


Woman found injured in a field dies a week later while undergoing treatment

छतारी के गांव चौढेरा गांव निवासी मृतका पिंकी का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फोटो

छतारी। थाना क्षेत्र के चोंढेरा गांव के खेतों में घायल अवस्था में मिली पिंकी देवी (32) की एक सप्ताह बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

चोंढेरा गांव के चौकीदार रामाशंकर ने 31 अक्तूबर को खेतों में एक महिला को घायल देखा था। उन्होंने तुरंत 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को दानपुर पीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महिला को अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया गया था। रामाशंकर ने अज्ञात महिला के घायल मिलने की तहरीर पुलिस को दी थी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तीन दिन बाद पुलिस जांच में महिला की शिनाख्त बिकुपुर रामनगर गांव निवासी पिंकी देवी के रूप में हुई। पुलिस ने पिंकी के उपचार की जानकारी उनके पति बिन्नामी सिंह को दी। बिन्नामी सिंह अलीगढ़ अस्पताल पहुंचे लेकिन उन्होंने भी कोई तहरीर नहीं दी। शनिवार को उपचार के दौरान पिंकी ने दम तोड़ दिया। अलीगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेजा। छतारी थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया जमीन पर गिरने से सिर में चोट लगी थी। पति ने बताया कि पिंकी को मानसिक बीमारी भी थी। पुलिस अपने स्तर पर जांच जारी रखे हुए है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X