शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बांदा

Banda News:मुनाफे का झांसा दे 10.76 लाख ठगने का आरोप – Accused Of Swindling 10.76 Lakh By Dangling The Prospect Of Profit

November 7, 2026


बांदा। प्रिंटिंग कारोबार में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर शहर की एक शिक्षिका और उनके परिवार से 10.76 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने विक्की उर्फ पीयूष गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

बांदा के धीरज नगर निवासी बिंदु शुक्ला राजा देवी डिग्री कॉलेज में शिक्षिका हैं। उनका आरोप है कि पड़ोस में किराये पर रहने वाले विक्की गुप्ता ने बेटे यश शुक्ला को प्रिंटिंग कारोबार में निवेश करने पर अच्छा मुनाफे का भरोसा दिलाया। आठ जून 2025 को यश ने आरोपी के खाते में 10 हजार ऑनलाइन भेजे।

करीब एक सप्ताह बाद आरोपी ने 18 हजार लौटा भरोसा जीत लिया। आरोप है इसके बाद विक्की ने बिंदु उनके बेटे और पति से अलग-अलग तारीखों में कुल 10,76,700 रुपये जमा करा लिए। प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X