शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehabad News:नृत्य, नुक्कड़ नाटक और रंगोली से दिया नशामुक्ति का संदेश – A Message Against Substance Abuse Was Conveyed Through Dance, Street Plays, And Rangoli
फतेहाबाद

Fatehabad News:नृत्य, नुक्कड़ नाटक और रंगोली से दिया नशामुक्ति का संदेश – A Message Against Substance Abuse Was Conveyed Through Dance, Street Plays, And Rangoli

November 7, 2026


समैन। गांव दमकौरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस इकाई की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता एवं दीपावली स्नेह मेले का आयोजन किया गया। प्रवक्ता संजीव कुमार ने अतिथियों और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

भारतीय खेल एवं युवा मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल मुकेश कुमारी के मार्गदर्शन में हुई। एनएसएस स्वयंसेवकों ने नृत्य के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों का संदेश दिया। वहीं पंचायत घर में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जागरूक किया। नशा विरोधी संदेश देती रंगोली भी आकर्षण का केंद्र रही।

इसके बाद स्वयंसेवकों और स्टाफ सदस्यों ने जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने ग्रामीणों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया और जलपान करवाया गया।

इस अवसर पर सरपंच करमजीत सिंह, समाजसेवी चरणजीत सिंह, एसएमसी प्रधान धर्मपाल सिंह, एडवोकेट विनीत भूटानी, प्रिंसिपल मुकेश कुमारी और प्रवक्ता तरसेम मित्तल ने नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी।

इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी गीता रानी, प्रवक्ता रजनी रानी, टिंकी रानी, सोहन लाल, गुरविंदर कौर, चंचल रानी, वीना रानी, मीनू ठकराल, लिपिक सुखविंदर सिंह और केवल सिंह मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X