सिरोही:अवैध रूप से रह रहीं 12 बांग्लादेशी महिलाएं पकड़ीं, बीएसएफ और गृह विभाग के सहयोग से बांग्लादेश भेजा – 12 Bangladeshi Women Apprehended At Abu Road And Abu Raj Handed Over To Bangladesh

थाना
November 7, 2026

थाना
सिरोही जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत आबूरोड और आबूराज के विभिन्न क्षेत्रों से पकड़ी गईं 12 बांग्लादेशी महिलाओं को सीमा सुरक्षा बल पश्चिम बंगाल, गृह विभाग और आसूचना ब्यूरो पश्चिम बंगाल के सहयोग से बांग्लादेश भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक के आदेशानुसार जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार के सुपरविजन में पुलिस ने 13 जुलाई 2026 से 11 अगस्त 2026 तक आबूरोड और आबूराज के विभिन्न क्षेत्रों से अवैध रूप से रह रही 12 संदिग्ध बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा था।
पढ़ें: केकड़ी में बोर्ड बनते ही भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने: पालिकाध्यक्ष जमीन पर लेटे, गहलोत ने विधायक पर साधा निशाना
इसके बाद सभी महिलाओं को वन स्टॉप सखी सेंटर, सिरोही लाया गया। यहां जिला विशेष शाखा सिरोही की टीम ने उनसे प्रारंभिक पूछताछ की। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं। इसके बाद जिला विशेष शाखा सिरोही और संबंधित एजेंसियों की जेआईसी टीम ने महिलाओं से विस्तृत पूछताछ की। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद जिला पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल पश्चिम बंगाल, गृह विभाग और आसूचना ब्यूरो पश्चिम बंगाल से समन्वय स्थापित किया। इसके बाद सभी 12 महिलाओं को बांग्लादेश भेजने की कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की
पुलिस ने बताया कि अवैध बांग्लादेशी नागरिकों और अन्य विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक पाए जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास कोई संदिग्ध पुरुष या महिला दिखाई दे, जिसके बांग्लादेशी नागरिक होने का संदेह हो, तो इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम सिरोही के मोबाइल नंबर 9530431323 पर दी जा सकती है।
November 13, 2026
सिरोही जिले की ग्राम पंचायत कारोली का कार्यालय दूसरी जगह शिफ्ट करने की कथित कवायद को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और उपसरपंच की ओर से गोलिया गांव के राजकीय विद्यालय में पंचायत कार्यालय संचालित करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर […]
November 12, 2026
सिरोही जिले के रेवदर कस्बे में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी धारदार तलवार लेकर परिवादी का पीछा करता हुआ सीसीटीवी फुटेज में नजर आया था। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और रेवदर […]
November 12, 2026
माउंटआबू-आबूरोड मार्ग पर टेम्पो ट्रेवलर पलटने से 6 पर्यटक घायल विस्तार माउंटआबू-आबूरोड मार्ग पर गुरुवार को शनि मंदिर के पास पर्यटकों से भरी एक टेम्पो ट्रेवलर डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में गुजरात के 6 पर्यटक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर आबूरोड सदर पुलिस […]
