Jhunjhunu News:नवलगढ़ में हाई वोल्टेज का कहर, 20 घरों के लाखों के विद्युत उपकरण जले – Due To High-voltage Current In Birol, Nawalgarh, Electrical Equipment Worth Lakhs Of Rupees Was Burnt

आग लगने की घटना
November 7, 2026

आग लगने की घटना
झुंझुनू जिले के नवलगढ़ कस्बे के बिरोल रोड स्थित अंबेडकर पार्क क्षेत्र में रविवार दोपहर बिजली लाइन में आए फॉल्ट के बाद अचानक हाई वोल्टेज आने से हड़कंप मच गया। कुछ ही सेकंड में करीब 15 से 20 घरों में लगे टीवी, कूलर, पंखे, सेट-टॉप बॉक्स, चार्जर समेत कई विद्युत उपकरण जल गए। एक घर में एलईडी टीवी में आग लग गई, हालांकि समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय बिजली निगम की टीम क्षेत्र में लाइन पर मरम्मत कार्य कर रही थी। मरम्मत पूरी होने के बाद जैसे ही बिजली आपूर्ति बहाल की गई, अचानक लाइन में हाई वोल्टेज दौड़ गया। इससे कई घरों में लगे उपकरणों से चिंगारियां निकलने लगीं और लोगों में अफरातफरी मच गई।
स्थानीय निवासी सत्यनारायण सबल ने बताया कि उनके घर का एलईडी टीवी तेज धमाके के साथ फट गया और उसमें आग लग गई। परिवार के सदस्यों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना के दौरान कई लोग अपने घरों का मुख्य स्विच बंद करने के लिए दौड़ पड़े। घटना के बाद प्रभावित परिवार नुकसान का आकलन करने में जुट गए। लोगों का कहना है कि करीब 15 से 20 घरों में लाखों रुपये के विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हुए हैं।
पढ़ें: खंभे हटाए बिना ही बना दी सड़क; लोगों ने पूछा- हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
सूचना मिलने पर बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सिटी जेईएन पूजा चौधरी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। प्रभावित उपभोक्ताओं के नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्रवासियों में बिजली निगम के प्रति नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बिरोल रोड क्षेत्र में बिजली लाइनों में फॉल्ट और तकनीकी खामियों की शिकायतें पहले भी आती रही हैं। उन्होंने बिजली लाइनों के रखरखाव में सुधार, सुरक्षा उपकरण लगाने और नियमित निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
November 11, 2026
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक बेटे ने अपनी शादी के खास मौके पर पिता का बरसों पुराना सपना पूरा कर दिया। पिलानी पंचायत समिति क्षेत्र के ढंढ़ारिया गांव में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त राजेश पूनिया के बेटे अभिनव पूनिया अपनी दुल्हन निकिता कुलहरी को हेलीकॉप्टर से घर लेकर पहुंचे। बिन्जासर गांव की रहने वाली […]
November 8, 2026
झुंझुनूं शहर में आधी रात हथियारों के बल पर एक परिवार को बंधक बनाकर अंजाम दी गई सनसनीखेज करोड़ों रुपये की डकैती का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस हाई-प्रोफाइल वारदात में शामिल उत्तर प्रदेश के अंतर्राज्यीय गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में […]
November 8, 2026
ATM में कैश डालने वाले दो कर्मचारी पैसा लेकर फरार विस्तार जिले के पिलानी क्षेत्र में एटीएम मशीनों में नकदी भरने वाली कंपनी CMS से जुड़ा एक बड़ा गबन सामने आया है। कंपनी के दो कर्मचारी एटीएम में कैश जमा करने के दौरान नकदी सहित फरार हो गए। कुछ दिनों बाद उनकी कैश वैन लावारिस […]
