शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chamba News:बिना अनुमति पटाखों की दुकानें सजाने पर 25 दुकानदारों पर कार्रवाई – Action Taken Against 25 Shopkeepers For Setting Up Firecracker Stalls Without Permission
चंबा

Chamba News:बिना अनुमति पटाखों की दुकानें सजाने पर 25 दुकानदारों पर कार्रवाई – Action Taken Against 25 Shopkeepers For Setting Up Firecracker Stalls Without Permission

November 7, 2026


छह अवैध रेहड़ियों के चालान, पटाखों की बिक्री के लिए बारगाह मैदान निर्धारित

एसडीएम की अगुवाई में पुलिस और दमकल विभाग का बाजार में अभियान, दुकानदारों का सामान हटवाया

संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और बाजार में यातायात सुचारु रखने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार को बिना अनुमति पटाखों की दुकानें लगाने वाले 25 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका सामान मौके से हटवाया गया।

वहीं, सड़क पर अवैध रूप से रेहड़ियां लगाने वाले छह लोगों के चालान काटे गए।

एसडीएम चंबा चिराग शर्मा की अगुवाई में पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने शहर में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पटाखों की दुकानों का निरीक्षण कर अनुमति के बिना बिक्री करने वालों को हटाया गया। दुकानदारों को निर्धारित स्थान पर ही दुकानें लगाने और सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने पटाखों की दुकानें लगाने के लिए पुलिस मैदान बारगाह को निर्धारित किया है।

इसके अलावा सड़क के किनारे अवैध रूप से लगाई गई छह रेहड़ियों के चालान काटकर आगामी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजे गए हैं। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि सड़क पर रेहड़ियां लगने से यातायात बाधित हो रहा था। वहीं, बिना अनुमति पटाखों की दुकानें लगाना सुरक्षा के लिहाज से जोखिम भरा है। इसी के चलते दुकानदारों को बारगाह मैदान में दुकानें लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X