शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bilaspur News:पेंशनरों की बैठक में छह दिवसीय धरने का एलान – Six-day Sit-in Announced At Pensioners’ Meeting
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:पेंशनरों की बैठक में छह दिवसीय धरने का एलान – Six-day Sit-in Announced At Pensioners’ Meeting

November 7, 2026


बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड एवं शहरी इकाई की मासिक बैठक शनिवार को डियारा सेक्टर स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर में हुई, जिसमें छह दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया गया। पेंशनरों ने जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के बकाया वित्तीय लाभ जारी न होने के विरोध में 12 से 17 नवंबर तक जिला मुख्यालय में धरना देने का निर्णय लिया।

खंड प्रधान जय कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता व सचिव राम प्रकाश के संचालन में हुई बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक चेत राम वर्मा ने सभी पेंशनरों से एकजुट होकर धरने में शामिल होने और कर्मचारियों से दोपहर 1:30 से 2:00 बजे तक सहयोग देने की अपील की। सुशील पुंडीर, प्यारे लाल कौशल व अन्य वक्ताओं ने उच्च न्यायालय के फैसले को लागू करने तथा घोषित पांच प्रतिशत महंगाई भत्ते की बकाया राशि जल्द जारी करने की मांग उठाई।

उन्होंने बीबीएमबी सलापड़ मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का लाभ बिलासपुर के विकास में मिलने की बात भी कही। बैठक के आरंभ में दिवंगत नंद किशोर शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रमेश शर्मा, केशव शर्मा और बास्केटबॉल कोच श्याम लाल शर्मा की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

साथ ही एम्स में उपचाराधीन अरुण डोगरा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। इस अवसर पर अमरनाथ शर्मा, गुरदियाल सिंह, राम नाथ चंदेल, राज कुमार शर्मा, देवराज अवस्थी, अमर सिंह, रीडकू राम, अश्वनी कुमार चंदेल, सुरेश चंदेल, विजय राम, राजेंद्र और कुबेर सिंह ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X