शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कानपुर:नए थाने के भूमि पूजन से पहले सीपी का निरीक्षण, बोले- 100 साल पुराने रिकॉर्ड होंगे डिजिटल, दिए निर्देश – Kanpur Cp Conducts Inspection Ahead Of Ground Breaking Ceremony For  New Narwal Police Station
कानपुर

कानपुर:नए थाने के भूमि पूजन से पहले सीपी का निरीक्षण, बोले- 100 साल पुराने रिकॉर्ड होंगे डिजिटल, दिए निर्देश – Kanpur Cp Conducts Inspection Ahead Of Ground Breaking Ceremony For  New Narwal Police Station

October 28, 2026


Kanpur CP conducts inspection ahead of ground breaking ceremony for  new Narwal police station

थाने का निरीक्षण करते पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के सरसौल कस्बे में बुधवार को नरवल थाना परिसर के नए भवन के भूमि पूजन के पहले कानपुर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नरवल थाना एक ऐतिहासिक धरोहर है जिसका इतिहास सौ वर्ष से भी अधिक पुराना है। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने उत्सुकतावश थाने में रखे पुराने रिकॉर्ड और रजिस्टरों की एक-एक कर जांच की।

रजिस्टरों में 1904 से 1946 तक की घटनाएं उर्दू और अरबी में दर्ज मिलीं, जिन्हें उन्होंने गूगल ट्रांसलेट की मदद से पढ़ा और मौजूद लोगों को सुनाया। उन्होंने कहा कि ये इतिहास के पन्ने हैं जो दोबारा देखने को नहीं मिलेंगे। पुलिस आयुक्त ने बताया कि 1906 में दर्ज एक घटना में ऊंट के साथ पकड़े गए व्यक्ति के पास से रुपयों से भरी बोरी बरामद हुई थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X