Lalitpur News:पटाखा बाजार पहुंचे डीएम-एसपी, दुकानों का किया निरीक्षण – Dm And Sp Visited The Firecracker Market And Inspected The Shops
ललितपुर। दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए डीएम सत्यप्रकाश और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने शहर में चौकाबाग स्थित मैदान में लगे पटाखा बाजार और पाली क्षेत्र में पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन बाजारों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और सुरक्षा इंतजाम देखे। यहां दुकानों पर अग्निशामक यंत्र की जांच की, दुकानों में पानी की बाल्टी भरकर रखने को कहा। इसके साथ दुकानदारों को निर्धारित मानकों का पालन करने तथा किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ यहां पर तैनात किए गए अग्निशमन विभाग के फायरकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन, सीओ सदर अजय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
