शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाना समाज की जिम्मेदारी :राधाकांत ओझा – Making Persons With Disabilities Self-reliant Is The Responsibility Of Society: Radhakant Ojha
प्रतापगढ़

दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाना समाज की जिम्मेदारी :राधाकांत ओझा – Making Persons With Disabilities Self-reliant Is The Responsibility Of Society: Radhakant Ojha

November 8, 2026


Making persons with disabilities self-reliant is the responsibility of society: Radhakant Ojha

हादीहॉल में आयोजित दिवाली मेले में लगे स्टॉल का निरीक्षण करते सांसद राधाकांत ओझा। सूचना विभाग

शहर के तुलसी सदन में शनिवार को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तत्वावधान में श्री सेवा आश्रम ट्रस्ट की ओर दिवाली मेले का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की गई।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य राधाकांत ओझा, विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य, डीएम अभिषेक पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज के अभिन्न अंग हैं। उनकी प्रतिभा और क्षमता को उचित अवसर एवं प्रोत्साहन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

मेले के माध्यम से दिव्यांगजनों की प्रतिभा को सम्मान देने तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का संदेश दिया जाता है। सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान, समान अवसर और आत्मनिर्भरता प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

संचालन देवेश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कमलेश वर्मा, हरिओम मिश्र, रुचि केसरवानी, अनिरुद्ध नारायण तिवारी, हर्ष सिंह, सर्वेश शुक्ला मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X