शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पुंछ

Poonch News:गागरेन में लकड़ी की फैक्टरी लगी आग – Jammu And Kashmir News

November 8, 2026


शोपियां। जिले के गागरेन औद्योगिक क्षेत्र में लकड़ी की फैक्टरी में शनिवार तड़के आग लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार शोपियां के देशीपोरा निवासी शकील अहमद वानी के स्वामित्व वाली फैक्टरी में सुबह करीब 3 बजे आग लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस और सिविल प्रशासन के कर्मी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के प्रयासों में आपातकालीन टीमों की सहायता की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से फैक्टरी में रखा अधिकांश सामान जल गया। आग लगने का सही कारण तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X