शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Budaun News:कार की टक्कर से ई- रिक्शा पलटा, दंपती समेत पांच घायल – E-rickshaw Overturns After Being Hit By A Car; Five Injured, Including A Couple
बदायूं

Budaun News:कार की टक्कर से ई- रिक्शा पलटा, दंपती समेत पांच घायल – E-rickshaw Overturns After Being Hit By A Car; Five Injured, Including A Couple

November 8, 2026


E-rickshaw overturns after being hit by a car; five injured, including a couple

सड़क हादसे में घायल ई- रिक्शा सवार युवक। संवाद

उझानी। बदायूं रोड पर एपीएस स्कूल के सामने ओवरटेक करते समय कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा पलटने से चालक और दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए।

हादसा शनिवार अपराह्न करीब दो बजे हुआ। बसोमा से ई-रिक्शा में सवार होकर दंपती समेत पांच लोग त्योहार के सामान की खरीदारी के लिए बाजार आने के लिए निकले। एपीएस स्कूल के सामने पीछे से ओवरटेक करते समय कार की टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गया। ई- रिक्शा चालक बसोमा निवासी अवधेश (18) पुत्र कन्हैया लाल, उन्हीं के गांव के दुर्वेश कुमार (35), उनकी पत्नी आरती (32), सचिन (17) पुत्र अजब सिंह समेत पांच लोग ई- रिक्शा के नीचे फंस गए।

हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने ई-रिक्शा सीधा करके घायलों को बाहर निकाला। उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवा दिया। चालक कार को बदायूं की ओर भगा ले गया। चिकित्साधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों में सचिन को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। घायलों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है, फिर भी चालक समेत कार की तलाश शुरू कर दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X