Kushinagar News:50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में परसिया के अंकित को मिला पहला स्थान – Ankit From Parsia Secured First Place In The 50-meter Race Competition
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के मिश्रौली स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में शनिवार को खोटही न्याय पंचायत स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें न्याय पंचायत क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।प्रधानाध्यापक धमेंद्र कुमार पांडये ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दौड़ प्रतियोगिता शुरू कराई। सबसे पहले हुई 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय परसिया के अंकित ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं बालिका वर्ग में मिश्रौली की सोनी गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके बाद हुए 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय परसिया के सचिन ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में मिश्रौली की गुड़िया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में प्राथमिक विद्यालय परसिया के शक्तिदेव ने प्रथम और सचिन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विजेता सभी प्रतिभागी ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
इस दौरान घनश्याम वर्मा, मनमोहन, प्रवीण गुप्ता, नागेंद्र सिंह, भारत यादव, रवींद्र नाथ, रामू यादव, संजीव शर्मा, छोटेलाल कुशवाहा, रामहित गौड आदि मौजूद रहे।
