शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:नगर निगम से परेशान ट्यूबवेल ऑपरेटर को श्रम अदालत से मिली राहत – Tubewell Operator, Troubled By The Municipal Corporation, Gets Relief From The Labour Court
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:नगर निगम से परेशान ट्यूबवेल ऑपरेटर को श्रम अदालत से मिली राहत – Tubewell Operator, Troubled By The Municipal Corporation, Gets Relief From The Labour Court

November 8, 2026


– बकाए वेतन के साथ 1.97 लाख से अधिक का हुआ भुगतान

– तकनीकी कारणों से रोका गया था ट्यूबवेल ऑपरेटर का 1.08 लाख रुपये का मानदेय, दो साल तक टालमटोल करते रहे निगम अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा लंबे समय से मानदेय का भुगतान न किए जाने से परेशान एक ट्यूबवेल ऑपरेटर को सहायक श्रमायुक्त न्यायालय से राहत मिली है। न्यायालय के कड़े रुख और आदेश के बाद पीड़ित कर्मचारी को उसके बकाया वेतन के साथ ब्याज व जुर्माने की पूरी धनराशि का भुगतान करा दिया गया है। निर्णय के तुरंत बाद श्रमिक के खाते में लगभग 1,97,793 रुपये की धनराशि हस्तांतरित कराई गई।

पीड़ित धर्मेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि उनका तकनीकी कारणों से करीब एक वर्ष का 1,08,000 रुपये का मानदेय भुगतान रोक दिया गया था। लगातार अधिकारियों के चक्कर काटे, लेकिन करीब दो वर्ष तक मानदेय भुगतान को लेकर टालमटोल करते रहे। परेशान होकर पीड़ित ऑपरेटर ने न्याय के लिए सहायक श्रमायुक्त न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई।

सहायक श्रमायुक्त न्यायालय में करीब तीन माह तक चली कानूनी सुनवाई के बाद बीते शुक्रवार को सहायक श्रमायुक्त ने मामले में ट्यूबवेल ऑपरेटर के पक्ष में निर्णय सुनाया। न्यायालय ने नगर निगम प्रशासन को तत्काल प्रभाव से मय ब्याज व जुर्माना सहित कुल 1,91,793 रुपये के भुगतान का स्पष्ट आदेश जारी किया। सहायक श्रमायुक्त यशवंत कुमार के प्रयासों से निर्णित धनराशि का चेक शनिवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजीव सिंह द्वारा ट्यूबवेल ऑपरेटर धर्मेंद्र चतुर्वेदी को सौंप दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X