शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अपनों के बिना गुजरेगी इनकी दिवाली:वृद्धाश्रमों में अकेले मनेगी बुजुर्गों की दीपावली, आंखें कर रहीं इंतजार – Elderly People In Old Age Homes Will Celebrate Diwali Without Their Loved Ones
दिल्ली एनसीआर

अपनों के बिना गुजरेगी इनकी दिवाली:वृद्धाश्रमों में अकेले मनेगी बुजुर्गों की दीपावली, आंखें कर रहीं इंतजार – Elderly People In Old Age Homes Will Celebrate Diwali Without Their Loved Ones

November 8, 2026


Elderly people in old age homes will celebrate Diwali without their loved ones

वृद्धावस्था (प्रतीकात्मक)

विस्तार

दिवाली यानी खुशियों, रोशनी और अपनों के साथ का त्योहार। आज घरों में दीये जलेंगे, बच्चे अपने माता-पिता के साथ खुशियां बांटेंगे और परिवार के लोग एक साथ बैठकर मिठाइयां खाएंगे लेकिन इसी दिल्ली में कुछ बुजुर्ग ऐसे भी हैं, जिनकी दिवाली अपनों के बिना गुजरेगी। 

किसी को बेटे-बेटी के आने का इंतजार है तो किसी के जीवन में परिवार के नाम पर अब वृद्धाश्रम के साथी ही रह गए हैं। इन बुजुर्गों के लिए दिवाली का सबसे बड़ा तोहफा महंगी चीज नहीं, बल्कि किसी अपने का पास बैठना और हाल पूछ लेना है।

यमुनापार की रहने वाली सपना की कहानी भी कम दर्दभरी नहीं है। वह बताती हैं कि इस दुनिया में उनका कोई अपना नहीं है। न परिवार है और न ही कोई ऐसा, जिसके आने का इंतजार कर सकें। अब वृद्धाश्रम में रहने वाले लोग ही उनका परिवार बन गए हैं। वह इन्हीं के साथ दिवाली मनाएंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X