1 Ltr में 24.08 KM! ये हैं देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली डीज़ल SUV, कीमत मात्र ₹8,56,999 से शुरू
ये हैं देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली डीज़ल SUV, कीमत ₹8,56,999 से शुरू
Last Updated:
Most Affordable Diesle SUV in India: पेट्रोल और CNG के बजाय डीजल SUV खरीदना चाहते हैं, तो भारतीय बाजार में आपके पास कई शानदार विकल्प मौजूद हैं. Tata Nexon से लेकर Kia Sonet और Mahindra XUV 3XO तक, कुछ ऐसी SUV हैं जो दमदार इंजन, शानदार माइलेज और प्रीमियम फीचर्स के साथ आती हैं. खास बात यह है कि इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.57 लाख रुपये से भी कम है. जानिए इन 5 डीजल SUV की कीमत, माइलेज और खूबियां.
Tata Nexon: डीज़ल इंजन के साथ इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹9,26,990 से शुरू होती है. इसका डिजाइन काफी मस्कुलर और मॉडर्न है, जिसमें स्प्लिट एलईडी हेडलाइट्स, सीक्वेंशियल एलईडी डीआरएल और कनेक्टेड रियर एलईडी टेललैंप मिलते हैं. केबिन में डुअल-टोन थीम के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई हैं.
सेफ्टी के मोर्चे पर Nexon को Bharat NCAP और Global NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली है. इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, ESP, 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कार में 1.5-लीटर 4-सिलेंडर Revotorq टर्बो-डीजल इंजन मिलता है, जो 113.3 bhp की पावर और 260 Nm टॉर्क जनरेट करता है. 6-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 23.23 से 24.08 किमी/लीटर है.
Kia Sonet: डीज़ल इंजन के साथ इसकी एक्स शोरुम कीमत ₹9,28,900 से शुरू होती है. ये अपने अग्रेसिव क्राउन-ज्वेल एलईडी हेडलैंप्स, सिग्नेचर टाइगर-नोज ग्रिल और स्टार-मैप कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स के चलते काफी प्रीमियम दिखती है. इसके इंटीरियर में लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ट्विन 10.25-इंच स्क्रीन (इंफोटेनमेंट और ड्राइवर डिस्प्ले), बोस 7-स्पीकर साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सेफ्टी के लिए सोनेट में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और लेवल-1 ADAS सूट (ऑटोनॉमस ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट) दिया गया है. इसमें 1.5-लीटर CRDi VGT डीजल इंजन मिलता है, जो 114 bhp की अधिकतम पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है. ये 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ आती है, जहां मैनुअल वेरिएंट का ARAI सर्टिफाइड माइलेज 24.1 किमी/लीटर तक है.
Mahindra XUV 3XO: डीज़ल इंजन के साथ इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹9,36,000 से शुरू होती है. इसका डिजाइन फ्यूचरिस्टिक है, जिसमें पियानो ब्लैक फ्रंट ग्रिल, सी-शेप्ड एलईडी डीआरएल और कनेक्टेड इन्फिनिटी टेललैंप्स मिलते हैं. केबिन में सॉफ्ट-टच लेदरेट डैशबोर्ड, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 10.25-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन, फुल डिजिटल क्लस्टर, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम और सेगमेंट का सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ (Skyroof) मिलता है.
पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, 6 एयरबैग्स, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे मजबूत फीचर्स शामिल हैं. इंजन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर mHawk टर्बो-डीजल इंजन मिलता है, जो 115 bhp पावर और 300 Nm का क्लास-लीडिंग टॉर्क जनरेट करता है. ये 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोशिफ्ट (AMT) के साथ 20.6 से 21.2 किमी/लीटर का ARAI माइलेज देती है.
Hyundai Venue: डीज़ल इंजन के साथ इसकी एक्स शोरुम कीमत ₹9,94,600 से शुरू होती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत तकरीबन ₹9.95 लाख से ₹15.83 लाख के आसपास है. एक्सटीरियर में पैरामीट्रिक डार्क क्रोम ग्रिल, स्क्वॉयर-शेप्ड एलईडी हेडलैंप्स और एच-स्टाइल कनेक्टेड रियर एलईडी बार इसे साफ-सुथरा और मॉडर्न लुक देते हैं. इंटीरियर में डुअल-टोन थीम, पावर्ड ड्राइवर सीट, एयर प्यूरिफायर, 8-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ), इलेक्ट्रिक सनरूफ और ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी की सुविधा दी गई है.
सेफ्टी किट में लेवल-1 ADAS फीचर्स (हाई-बीम असिस्ट, लेन डिपार्चर वॉर्निंग), 6 एयरबैग्स, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, रियर पार्किंग सेंसर व कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं. इसमें 1.5-लीटर U2 CRDi डीजल इंजन दिया गया है, जो 114 bhp पावर और 250 Nm टॉर्क बनाता है. 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ये कॉम्पैक्ट एसयूवी 20.99 किमी/लीटर का शानदार ARAI क्लेम्ड माइलेज निकालती है.
Mahindra Bolero:डीज़ल इंजन के साथ इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹8,56,999 से शुरू होती है. ये भारत की क्लासिक और बेहद मजबूत लैडर-फ्रेम सब-4 मीटर 7-सीटर एसयूवी है, जिसका बॉक्सी मेटल बॉडी डिजाइन, वर्टिकल स्लैट ग्रिल और मेटल बंपर इसे बेहद रफ-एंड-टफ बनाते हैं. इंटीरियर बेहद प्रैक्टिकल और सिंपल रखा गया है, जिसमें बेसिक डिजिटल क्लस्टर, पावर विंडो, रियर जंप सीट्स, यूएसबी-सपोर्टेड म्यूजिक सिस्टम और पावरफुल एसी मिलता है.
सेफ्टी के लिए इसमें मेटल बॉडी क्रैश कंप्लायंस के साथ डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट वार्निंग मिलती है. पावरट्रेन के रूप में 1.5-लीटर 3-सिलेंडर mHawk75 टर्बो-डीजल इंजन मिलता है, जो 75 bhp की पावर और 210 Nm टॉर्क डिलीवर करता है. 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सेटअप के साथ ये हैवी-ड्यूटी एसयूवी 16.0 किमी/लीटर का ARAI सर्टिफाइड माइलेज देती है.
