सिरोही:मक्के की फसल की आड़ में उगा रहे थे गांजा, चार खेतों से 1.5 टन से ज्यादा पौधे जब्त; दो गिरफ्तार – Sirohi Ganja Seized Maize Fields One Crore Two Accused Arrested

(प्रतीकात्मक फोटो)
November 8, 2026

(प्रतीकात्मक फोटो)
राजस्थान के सिरोही जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पिंडवाड़ा और रोहिडा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चार अलग-अलग खेतों में दबिश देकर गांजे के 1,548.484 किलोग्राम पौधे जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे के पौधों की बाजार कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। इस मामले में पुलिस ने दो खेत मालिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मक्के की फसल की आड़ में अपने खेतों में गांजे की खेती कर रखी थी।
‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत चार खेतों में छापेमारी
पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय सिंह राठौर के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी की रोकथाम के लिए ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पिंडवाड़ा और रोहिडा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस को पता चला कि खेतों में मक्के की फसल के बीच गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे। पुलिस टीम ने चारों खेतों से गांजे के पौधे उखाड़कर जब्त कर लिए। इनका कुल वजन 1,548.484 किलोग्राम बताया गया है।
25 और 19 साल के दो खेत मालिक गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक डॉ. राठौर के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी रोहिडा थाना क्षेत्र के केदार पदर गांव के निवासी हैं। इनकी पहचान 25 वर्षीय मुकेश कुमार और 19 वर्षीय सनिया उर्फ सुनील के रूप में हुई है। दोनों संबंधित खेतों के मालिक बताए गए हैं।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पिंडवाड़ा और रोहिडा थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले में अवैध खेती से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
November 13, 2026
सिरोही जिले की ग्राम पंचायत कारोली का कार्यालय दूसरी जगह शिफ्ट करने की कथित कवायद को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और उपसरपंच की ओर से गोलिया गांव के राजकीय विद्यालय में पंचायत कार्यालय संचालित करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर […]
November 12, 2026
सिरोही जिले के रेवदर कस्बे में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी धारदार तलवार लेकर परिवादी का पीछा करता हुआ सीसीटीवी फुटेज में नजर आया था। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और रेवदर […]
November 12, 2026
माउंटआबू-आबूरोड मार्ग पर टेम्पो ट्रेवलर पलटने से 6 पर्यटक घायल विस्तार माउंटआबू-आबूरोड मार्ग पर गुरुवार को शनि मंदिर के पास पर्यटकों से भरी एक टेम्पो ट्रेवलर डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में गुजरात के 6 पर्यटक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर आबूरोड सदर पुलिस […]
