शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कौशाम्बी : पालिकाध्यक्ष की गाड़ी घेरने पर पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज समेत चार पर एफआईआर, कई समर्थक भी नामजद – Fir Against Four People Including Former Minister Indrajit Saroj For Surrounding The Municipal Chairman’s Car
कौशांबी

कौशाम्बी : पालिकाध्यक्ष की गाड़ी घेरने पर पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज समेत चार पर एफआईआर, कई समर्थक भी नामजद – Fir Against Four People Including Former Minister Indrajit Saroj For Surrounding The Municipal Chairman’s Car

November 8, 2026


FIR against four people including former minister Indrajit Saroj for surrounding the municipal chairman's car

इंद्रजीत सरोज, सपा विधायक और पूर्व मंत्री।
ग्राफिक।

विस्तार

नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार (फौजी) की गाड़ी घेरने और उनके साथ अभद्रता करने के मामले में करारी पुलिस ने मंझनपुर के सपा विधायक और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज समेत चार नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि शनिवार शाम म्योहर गांव के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर नारेबाजी की। इस दौरान गाली-गलौज और हमले की भी शिकायत की गई है।

नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार (फौजी) के मुताबिक, शनिवार शाम वह एक कार्यक्रम में शामिल होकर मंझनपुर लौट रहे थे। उनकी गाड़ी जैसे ही म्योहर गांव के पास पहुंची, कुछ लोग सामने आ गए और गाड़ी घेरकर नारेबाजी करने लगे। आरोप है कि इन लोगों में सदर विधायक इंद्रजीत सरोज के समर्थक भी शामिल थे। स्थिति को देखते हुए चालक किसी तरह गाड़ी निकालकर वहां से आगे बढ़ा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। कई कार्यकर्ता करारी थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सपा विधायक इंद्रजीत सरोज समेत चार नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली थी। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X