शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:बाइक सवार की मौत के मामले में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पर रिपोर्ट दर्ज – Case Registered Against Tractor-trolley Driver In Connection With The Death Of A Motorcyclist

November 8, 2026


बाइक सवार की गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया था। अब तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मोरना थाना भोपा, जिला मुजफ्फरनगर निवासी हर्ष ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई अभिषेक तीन नवंबर की शाम बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान शाम करीब सात बजे रुड़की के हरिद्वार रोड पर राजा होटल के पास गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई थी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था। अब मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X