शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
खेल समाचार:काशी सांसद की 14 स्पर्धाओं में 166 खिलाड़ी ट्रैक पर उतरे, 620 एथलीट ने जीत लिए पदक; खबरें – Sports News 166 Athletes Took Track Across 14 Events Kashi Sansad Sports Meet 620 Athletes Winning Medals
वाराणसी

खेल समाचार:काशी सांसद की 14 स्पर्धाओं में 166 खिलाड़ी ट्रैक पर उतरे, 620 एथलीट ने जीत लिए पदक; खबरें – Sports News 166 Athletes Took Track Across 14 Events Kashi Sansad Sports Meet 620 Athletes Winning Medals

November 8, 2026


Sports News 166 athletes took track across 14 events Kashi Sansad sports meet 620 athletes winning medals

ट्राॅफी और प्रमाण-पत्र के साथ खिलाड़ी।
– फोटो : संवाद

विस्तार

काशी सांसद खेलकूद के तहत जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को डाॅ. संपूर्णानंद स्टेडियम में खेली गई। प्रतियोगिता में 166 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, इसमें 97 पुरुष और 69 महिलाएं शामिल हैं। अलग-अलग स्पर्धाओं में 18 से 40 वर्ष आयु के 62 खिलाड़ियों ने पदक जीते। 

मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ प्रखर कुमार सिंह के मुताबिक, सात नवंबर को एथलेटिक्स की जिलास्तरीय प्रतियोगिता हुई। 100 मीटर दौड़ में वरूणा पार की सुनीता पांडेय ने स्वर्ण जबकि आराजीलाइन की आंचल पटेल ने रजत पदक जीता। 200 मीटर दौड़ में वरुणापार की अर्चना सिंह ने स्वर्ण, 400 मीटर दौड़ में वरूणा पार की सुनीता पांडेय ने स्वर्ण और आराजीलाइन की सीमा मिश्रा ने रजत पदक जीता। 

800 मीटर दौड़ में काशी विद्यापीठ की आकांक्षा मौर्या ने गोल्ड और आराजीलाइन की आंचल पटेल ने रजत पदक जीता। शॉटपुट में दशाश्वमेध घाट की मनीषा सिंह जबकि सेवापुरी की संयोगिता पांडेय ने रजत पदक जीता। लंबी कूद में दशाश्वमेध घाट की मनीषा सिंह ने स्वर्ण काशी विद्यापीठ की तृप्ती अग्रवाल ने रजत पदक जीता। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X