शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
आज़मगढ़

Azamgarh News:पल्थी के अखाड़े में पहलवानों ने दिखाया दमखम – Wrestlers Showed Their Strength In The Palthi Arena

November 8, 2026


बरदह। पल्थी गांव में आयोजित पारंपरिक दंगल में पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में करीब 20 जोड़ी पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले हुए। आजमगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और अंबेडकरनगर के अलावा नेवी के पहलवानों ने भी अखाड़े में उतरकर अपनी चुनौती पेश की।

अखाड़े में पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए धोबी पछाड़, कुश्ती दांव और जोर आजमाइश का सहारा लिया। कई मुकाबले काफी संघर्षपूर्ण रहे। पहलवानों के दांव-पेंच पर दर्शक तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते रहे। नेवी के पहलवानों ने भी अपने प्रदर्शन से दर्शकों का ध्यान खींचा। नेवी के पहलवानों ने बताया कि वे नियमित अभ्यास करते हैं और विभिन्न जनपदों में आयोजित दंगलों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा को निखारते हैं। प्रतियोगिता ने पारंपरिक कुश्ती के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ाने के साथ ग्रामीण खेल संस्कृति की जीवंत तस्वीर पेश की। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X