आगरा:सैयां में हाईवे किनारे चाय के खोखे में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, दमकलकर्मियों ने पाया काबू – Major Fire Breaks Out At A Roadside Tea Stall Along A Highway In Agra

चाय के खोखे में लगी भीषण आग
November 8, 2026

चाय के खोखे में लगी भीषण आग
सैयां कस्बा स्थित थाना सैयां के पास ग्वालियर हाईवे किनारे योगेश कुशवाह के चाय के खोखे में रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। दुकान के अंदर रसोई गैस सिलेंडर रखा होने के कारण मौके पर भारी अफरातफरी मच गई और किसी अनहोनी की आशंका से लोग दूर भागने लगे। एहतियातन हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जिससे करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने रात करीब आठ बजे आग पर काबू पाया, तब जाकर राहगीरों व स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
योगेश कुशवाह थाना सैयां के समीप हाईवे किनारे चाय-नाश्ते का खोखा चलाते हैं। रविवार शाम को उनके खोखे से अचानक आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। खोखा लकड़ी व टीनशेड का होने के चलते आग ने चंद मिनटों में ही विकराल रूप ले लिया। दुकान के अंदर भरा हुआ गैस सिलेंडर मौजूद था, जिसके फटने के डर से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
हाईवे किनारे आग की लपटें देख दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब तीस मिनट तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब आठ बजे आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। आग शांत होने के बाद पुलिस ने हाईवे पर यातायात सुचारू कराया।
पीड़ित योगेश कुशवाह ने बताया कि आग लगने से उनका खोखा पूरी तरह जलकर राख हो गया है। अंदर रखी नकदी, बर्तन, फर्नीचर और रोजमर्रा की सामग्री खाक हो जाने से उन्हें हजारों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
November 13, 2026
घोड़े का गजब डांस विस्तार आगरा से करीब 80 किमी दूर तीर्थ बटेश्वर में लगने वाला उत्तर भारत का प्रमुख पशु मेला अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। मेले में घोड़ों की रफ्तार, नाच और हैरतअंगेज करतब आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में उम्दा नस्ल के घोड़ों और घोड़ियों की खरीद-बिक्री का […]
November 13, 2026
मथुरा-वृंदावन में आयकर का छापा – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार आयकर विभाग ने मथुरा, वृंदावन और आगरा में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई प्रतिष्ठानों और कारोबारियों के ठिकानों पर सर्वे शुरू किया। मथुरा-वृंदावन में गाजियाबाद से पहुंची विभाग की टीमों ने रेडिशन होटल और शंकर सेठ के गुरुकृपा होटलों सहित कई […]
November 13, 2026
agra police – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार देवोत्थान से शादियां शुरू हो जाएंगी। इसको देखते हुए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल ने बैठक की। इसमें निर्देश दिए कि मैरिज होमों के बाहर पार्किंग नहीं होने दी जाए। संचालकों से समन्वय स्थापित कर पार्किंग स्थल […]
