शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जम्मू:वेयरहाउस अनाज मंडी में भीषण आग, कई दुकानों तक पहुंचीं लपटें; 20 से अधिक दमकल वाहन जुटे – Jammu Massive Fire At Warehouse Grain Market Flames Spread To Several Shops; Over 20 Fire Tenders Deployed
जम्मू

November 8, 2026

Jammu Massive fire at Warehouse grain market flames spread to several shops; over 20 fire tenders deployed

वेयरहाउस अनाज मंडी में भीषण आग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिवाली की रात जम्मू के वेयरहाउस स्थित अनाज मंडी में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का प्रारंभिक कारण पटाखों की चिंगारी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दुकानों के बाहर रखी कॉटन ने आग पकड़ ली। इसके बाद आग ने देखते ही देखते आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

जिन दुकानों में आग लगी है, उनमें तेल और घी के अलावा ड्राई फ्रूट, दालें और मिर्च का भारी भंडारण रहता है। ज्वलनशील सामान की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैलती गई और दमकल विभाग के लिए इस पर काबू पाना बड़ी चुनौती बन गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X