शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Diwali History & Origin: क्‍या रामजी के अयोध्‍या आने से पहले भी मनाई जाती थी ‘द‍िवाली’? यक्षरात्रि, जैन-बौद्ध ग्रंथ कहां से जुड़ी है इसकी शुरुआत
नॉलेज

Diwali History & Origin: क्‍या रामजी के अयोध्‍या आने से पहले भी मनाई जाती थी ‘द‍िवाली’? यक्षरात्रि, जैन-बौद्ध ग्रंथ कहां से जुड़ी है इसकी शुरुआत

November 8, 2026


Last Updated:

इतिहास और साहित्य के उपलब्ध संदर्भ बताते हैं कि दीप जलाने और दीपोत्सव मनाने की परंपरा के कई रूप रहे हैं. संस्कृत साहित्य में यक्षरात्रि और दीपोत्सव के उल्लेख मिलते हैं. जैन परंपरा में दिवाली भगवान महावीर के निर्वाण दिवस से जुड़ी है. वहीं, पुराणों में लक्ष्मी पूजा, नरकासुर वध और राजा बलि की कथाएं इस त्योहार को अलग-अलग धार्मिक अर्थ देती हैं.

क्‍या रामजी के अयोध्‍या आने से पहले भी मनाई जाती थी 'द‍िवाली'? Zoom

क्‍या दिवाली का इतिहास रामायण से भी पुराना है? (फोटो- रॉयटर्स)

हम छोटे थे तो मेरी दादी हमेशा बताती थीं कि कैसे जब श्रीराम 14 बरस के वनवास के बाद अयोध्‍या पहुंचे तो पूरे अयोध्‍यावास‍ियों ने उनका स्‍वागत करने के ल‍िए अपने घरों के बाहर दीपक जलाए थे. जो बेहद गरीब थे, उन लोगों ने भी अपने घर के आगे एक दीया जरूर जलाया ताकि श्रीराम ये जान सकें कि उनके स्‍वागत के ल‍िए वो भी तत्‍पर हैं… श्रीराम, सीमा और लक्ष्‍मण के अयोध्‍या लौटने पर जो एक राज्‍य ने क‍िया, इस साल 8 नवंबर को और हर साल द‍िवाली पर पूरा देश और कहें पूरी दुन‍िया करती है. लेकिन क्‍या दीपोत्‍सव का ये त्‍योहार सिर्फ श्रीराम के अयोध्‍या लौटने से ही शुरू हुआ है? क्‍या रामायण से पहले दीपावली या ‘दीपों’ के ऐसे उत्‍सव का कहीं कोई जिक्र नहीं है? ऐसा नहीं है, बल्‍कि जैन, बौद्ध या दूसरे प्राचीन धार्मिक ग्रंथों में भी इस त्योहार से जुड़ी कहान‍ियां मौजूद हैं.

क्‍या रामायण में है दिवाली का सीधा जिक्र?
दिवाली को भगवान राम की अयोध्या वापसी से जोड़ने वाली कहानी सबसे लोकप्रिय है. रामायण के अनुसार, राम ने रावण का वध करने के बाद 14 साल का वनवास पूरा किया और अयोध्या लौटे. लोकमान्यता है कि उनके स्वागत में नगरवासियों ने दीप जलाए थे. लेकिन अगर महर्षि वाल्मीकि की रामायण का ज‍िक्र देखें तो दिवाली या दीपावली नाम के किसी त्योहार का स्पष्ट उल्लेख यहां नहीं मिलता. तुलसीदास के रामचरितमानस में भी दीपावली को राम की वापसी के अवसर पर मनाए जाने वाले त्योहार के रूप में स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं किया गया है.

इतिहास और साहित्य के उपलब्ध संदर्भ बताते हैं कि दीप जलाने और दीपोत्सव मनाने की परंपरा के कई रूप रहे हैं. (फोटो- रॉयटर्स)

भारतीय कला और संस्कृति पर काम करने वाली संस्था ‘Sahapedia’ के एक र‍िसर्च पेपर ‘द‍िवाली: ऑरिन एंड द इवोल्‍यूशन ऑफ द फेस्टिवल औफ लाइट्स’ (Diwali: Origins and the Evolution of the Festival of Lights) में इस व‍िषय पर व‍िस्‍तार से बात की गई है. दरअसल आज प्रचलित धार्मिक मान्यता और प्राचीन ग्रंथों में दर्ज विवरण हमेशा एक जैसे नहीं होते. समय के साथ लोकपरंपराएं और धार्मिक कथाएं एक-दूसरे के साथ ऐसे जुड़ती चली जाती हैं कि वही सच बन जाती हैं.

कामसूत्र में मिलता है यक्षरात्रि का जिक्र
दिवाली के इतिहास की खोज में एक दिलचस्प संदर्भ वात्स्यायन के कामसूत्र में मिलता है. संस्कृत के इस प्राचीन ग्रंथ में यक्षरात्रि नाम के उत्सव का उल्लेख है. इतिहासकार पी.के. गोड़े ने 1945 में प्रकाशित अपने शोधपत्र Studies in the History of Hindu Festivals—Some Notes on the History of Divali Festival में इस उत्सव को दिवाली के शुरुआती साहित्यिक संदर्भों में शामिल किया था. यक्षरात्रि का संबंध धन के देवता कुबेर और उनके अनुचर यक्षों से माना जाता है. इस उत्सव में दीप जलाने, मनोरंजन और जुआ खेलने जैसी गतिविधियों का जिक्र मिलता है. हालांकि कामसूत्र में यक्षरात्रि ही आज की दिवाली है, ये कहना सही नहीं है. 12वीं सदी के जैन विद्वान हेमचंद्र ने अपने ग्रंथ ‘देशीनाममाला’ में भी यक्षरात्रि और दीपोत्सव से जुड़ी शब्द परंपरा की चर्चा की.

authorimg
दीप‍िका शर्मा News Editor

दीपिका शर्मा पिछले 7 सालों से News18 Hindi से जुड़ी हुई हैं और इन द‍िनों ‘नॉलेज’ सेक्‍शन के ल‍िए देश-दुनिया की खबरों पर ड‍िटेल और लॉन्‍ग-रीड आर्ट‍िकल्‍स ल‍िखने में माहिर हैं. इत‍िहास के पन्नों …

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X