शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संभल

Sambhal News:अज्ञात वाहन ने बुलेट में मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत – Unidentified Vehicle Hits Motorcycle; Two Friends Killedunidentified Vehicle Hits Motorcycle; Two Friends Killed

November 8, 2026


असमोली। सैदनगली-मनोटा मार्ग पर शनिवार शाम एक अज्ञात वाहन ने बुलेट मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो दोस्त गांव रझा के निवासी अजीत (22) और गांव ऐंचोड़ा कंबोह के निवासी शीशपाल (23) की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य युवक प्रखर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

यह हादसा गांव ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्किधाम के निकट एक धर्मकांटे के पास पौने छह बजे के करीब हुआ। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, असमोली ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने अजीत और शीशपाल को मृत घोषित कर दिया। प्रखर की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर किया गया है।

ऐंचोड़ा कंबोह थाने के इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने बताया कि युवक मनोटा से साप्ताहिक बाजार करके लौट रहे थे। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दिवाली के सामान लेकर लौट रहे थे दोस्त

गांव के लोगों ने बताया कि अजीत और शीशपाल दोस्त थे। वे नोएडा में ठेकेदारी करते थे। शनिवार को अपने दोस्त प्रखर के साथ बाजार गए थे। तीनों दिवाली पर्व का सामान लेकर घर लौट रहे थे। अजीत छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था, जबकि शीशपाल तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। दोनों की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X