शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:डीएम ने पटाखा बाजार में सुरक्षा के इंतजाम देखे – The Dm Inspected The Safety Arrangements At The Firecracker Market

November 8, 2026


रामपुर। दिवाली पर पटाखों की बिक्री के दौरान आग लगने की घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा के लिए डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने गांधी समाधि स्थित पटाखा बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों पर अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा के अन्य इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्थाएं मुकम्मल पाई गईं।

गांधी समाधि परिसर में पटाखों की बिक्री के लिए कुल 46 दुकानें लगाई गई हैं। डीएम ने एक-एक दुकान पर जाकर सुरक्षा इंतजाम देखे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से आग बुझाने के उपकरणों की उपलब्धता और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए किए गए प्रबंधों की भी पड़ताल की। डीएम ने दुकानदारों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी दुकानों पर आग बुझाने के उपकरण क्रियाशील स्थिति में रखे जाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल उनका इस्तेमाल किया जा सके। अधिकारियों को निर्देश दिए कि पटाखों की बिक्री के दौरान लगातार निगरानी रखें और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की ढिलाई न होने दें। बाजार में आने वाले लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अधिकारी सतर्क रहें। निरीक्षण के दौरान एएसपी अनुराग सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक, एसडीएम सदर रत्निका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X