शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मिर्ज़ापुर

Mirzapur News:घर-घर जाकर बुजुर्ग उपभोक्ताओं की कराई जाएगी ई-केवाईसी – E-kyc Will Be Done By Going To House To House Of Elderly Consumers

November 8, 2026


मिर्जापुर। जिले के 5.50 लाख एलपीजी उपभोक्ताओं में से अभी भी 70,000 उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। इससे उनके कनेक्शन में समस्या हो सकती है। वहीं बुजुर्ग उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए तेल कंपनियों ने उनके घर पर जाकर ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया है।

जिले में लगभग 2000 के आसपास बुजुर्गाें को चिह्नित किया है। इनके नाम से गैस का कनेक्शन है और उन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। माना जा रहा है कि अधिक अवस्था के कारण वे एजेंसी तक पहुंचने या वहां तक अपनी बात नहीं पहुंचा पा रहे हैं।

इसको देखते हुए तेल कंपनियों ने एजेंसियों से कहा है कि वे एजेंसी में वृद्धों को चिह्नित करें और उसमें से जिनका भी ई-केवाईसी नहीं हुआ है। उनके घर तक लोगों को भेजकर ई-केवाईसी कराएं जिससे उनको कोई समस्या न हो। इससे यदि वृद्धावस्था के कारण कोई समस्या हो रही है, तो वह दूर हो जाएगी। संबंधित की ई-केवाईसी हो सकेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X