Hathras News:मंडी में धान की आवक घटी, कीमतों में आया उछाल – Arrival Of Paddy In The Market Decreased, Prices Increased

मंडी समिति में होती धान की तौल। संवाद
– फोटो : Samvad
November 9, 2026

मंडी समिति में होती धान की तौल। संवाद
– फोटो : Samvad
हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान की आवक में भारी कमी दर्ज की गई है, जिसके चलते धान की कीमतों में उछाल आया है। दिवाली के चलते आलू की बुवाई और मौसम साफ होने के कारण मंडी में धान की आवक काफी घट गई है।
आवक कम होने और सूखे धान की आमद बढ़ने से किसानों को पिछले सप्ताह के मुकाबले अब काफी बेहतर भाव मिल रहे हैं। किसान भूपेंद्र ने बताया कि हाथ से कटा धान के भाव बढ़कर 4,800 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। कंबाइन से कटा धान की कीमत बढ़कर 4,350 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है।
पिछले सप्ताह की स्थिति और गिरावट
पिछले सप्ताह मंडी में धान की आवक बढ़कर 51 हजार क्विंटल प्रतिदिन तक पहुंच गई थी। उस दौरान अधिक आवक के चलते धान के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी, जिसमें हाथ से कटे धान का भाव 4,300 रुपये से घटकर 4,000 रुपये प्रति क्विंटल और कंबाइन से कटे धान की कीमत 4,000 रुपये से गिरकर 3,700 रुपये प्रति क्विंटल तक आ गई थी। आढ़तिया कुलदीप कुमार ने बताया कि अब मौसम साफ होने और तेज धूप निकलने के कारण खेतों में धान सूखने लगा है, जिससे मंडी में सूखे धान की आवक होने लगी है। मंडी सचिव अनिल कुमार ने बताया है कि मौसम साफ होने और धूप निकलने से मंडी में सूखे धान की आवक बढ़ी है, जिसके चलते धान की कीमतों में तेजी आई है। सीजन के दौरान अब तक नौ लाख 55 हजार क्विंटल धान की आवक हुई है।
November 13, 2026
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट विस्तार सिकंदराराऊ क्षेत्र अंतर्गत पुरदिलनगर के मोहल्ला गढ़ में मारपीट कर दंपती और उनके परिजनों को घायल करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत छह नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मीनू देवी पत्नी राहुल ने आरोप लगाया कि 10 नवंबर को विष्णु, ब्रजेश, बनी सिंह, शेख, […]
November 13, 2026
प्रकाश पर्व दीपावली के अवकाश के बाद बृहस्पतिवार को हाथरस के सरकारी दफ्तर, बैंक और स्कूल-कॉलेज एक बार फिर खुल गए। अपने जरूरी और लंबित पड़े कार्यों को निपटाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पांच दिवसीय दीपोत्सव के बाद सबसे अधिक भीड़ बैंक शाखाओं, डाकघर, बिजली विभाग के कार्यालयों, एलआईसी, तहसील, कलक्ट्रेट और […]
November 13, 2026
बिसावर। गांव कजरौठी में बृहस्पतिवार दोपहर हाईटेंशन विद्युत लाइन पर काम करते समय करंट लगने से संविदा लाइनमैन जितेंद्र सिंह (40) की मौत हो गई। हादसे से कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। कर्मियों ने लाइन पर काम करने के लिए सुरक्षा के इंतजाम न होने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों के अनुसार ऊंचागांव (सुसाइन) […]
