शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महोबा

Mahoba News:सांडी क्षेत्र के 10 मार्गों की मरम्मत और तीन पुलिया बनवाए जाने पर खर्च होंगे 1.54 करोड़ – Rs 1.54 Crore Will Be Spent On The Repair Of 10 Roads And The Construction Of Three Culverts In The Sandi Area

November 9, 2026


हरदोई। गांवों के संपर्क मार्गों को भी गड्ढामुक्त कराने के लिए विशेष मरम्मत अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र सांडी के 10 मार्गों की मरम्मत और दो मार्गों तीन पुलिया बनवाई जाएंगी। काम कराए जाने पर करीब 1.54 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

लोक निर्माण विभाग ने शासन से प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद काम कराए जाने की प्रक्रिया शुरू करा दी है। इन मार्गों की मरम्मत होने और पुलिया बन जाने से करीब एक लाख लोगों को आवामगन में आसानी की उम्मीद है।

—–

इन मार्गाें पर कराया जाएगा काम

.22.50 लाख रुपये से बिलरायां-पनवारी मार्ग से चौपटा संपर्क मार्ग पर आरसीसी पुलिया

.22.50 लाख रुपये से अजमतनगर टटिया संपर्क मार्ग पर दो पुलिया

.3.70 लाख सांडी-बघौली रामदीनपुरवा संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत

.4.70 लाख रुपये से रामदीनपुरवा से शिवबक्शपुरवा संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत

.26.50 लाख रुपये से कोलो संपर्क मार्ग पर आरसीसी पुलिया

.8.00 लाख रुपये से सांडी-बघौली मार्ग से सुब्बापुरवा संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत

.33.00 लाख रुपये से सांडी-बघौली मार्ग से महुराकला ओदरा पचलाई मार्ग की विशेष मरम्मत

.10.50 लाख रुपये से सैदनाखेड़ा से सुरसा बन्नापुर मार्ग की विशेष मरम्मत

.4.50 लाख रुपये से सुरसा-बन्नापुर मार्ग से गुरेला संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत

.19.00 लाख रुपये से प्रतापनगर-माधौगंज मार्ग से भारतपुरवा संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत

.14.00 लाख रुपये से हरदोई-बिलग्राम मार्ग से तिरवा मार्ग से बौसरा संपर्क की विशेष मरम्मत

.1.60 लाख रुपये से सर्रा मढि़या से सुखवा संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत

—–

गांवों के मार्गों की विशेष मरम्मत और पुलिया आदि के काम की स्वीकृति मिली है। काम कराए जाने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही काम पूरा करा लिया जाएगा। -आरके मौर्या, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-दो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X