शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:दिवाली के बाद स्याऊ माता की पूजा, बच्चों की लंबी उम्र की कामना; मंगल गीतों से गूंजे मोहल्ले – Firozabad: Women Worship Syau Mata After Diwali
एटा

यूपी:दिवाली के बाद स्याऊ माता की पूजा, बच्चों की लंबी उम्र की कामना; मंगल गीतों से गूंजे मोहल्ले – Firozabad: Women Worship Syau Mata After Diwali

November 9, 2026


Firozabad: Women Worship Syau Mata After Diwali

स्याऊ माता की पूजा

विस्तार

फिरोजाबाद के कस्बा खैरगढ़ में दिवाली के पावन पर्व के बाद, महिलाओं ने अपने बच्चों के मंगलमय भविष्य की कामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। दिवाली के अगले दिन, प्रातः काल उठकर महिलाओं ने गोबर से स्याऊ माता की स्थापना की और सामूहिक रूप से मंगल गीत गाते हुए पूजा-अर्चना की।

इस अनूठी परंपरा के अनुसार, महिलाएं दिवाली की रात बीतने के बाद सुबह जल्दी उठकर, बिना घर की सफाई किए, सीधे स्याऊ माता की पूजा करती हैं। गोबर से माता की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इसके बाद, महिलाएं समूह में बैठकर दीप प्रज्वलित करती हैं, मंगल गीत गाती हैं और बारी-बारी से पूजा करती हैं। पूजा के दौरान मिठाई का भोग लगाया जाता है और लंबी आयु की कामना की जाती है। पूजा के समापन पर आरती उतारी जाती है और प्रसाद वितरण किया जाता है।

महिलाओं का कहना है कि यह पूजा विशेष रूप से छोटे और बड़े बच्चों के कल्याण और मंगल कामना के लिए की जाती है। इस परंपरा के माध्यम से वे अपनी संतान के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना करती हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X