शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
प्रयागराज

Prayagraj News:किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला प्रतियोगी छात्रा का शव – Competitive Student’s Body Found Hanging In Rented Room

November 9, 2026


कर्नलगंज के ओम गायत्री नगर में किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही युवती का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मूलरूप से गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के नसीरपुर मड़ई निवासी काजल साहनी अपनी छोटी बहन श्वेता के साथ ओम गायत्री नगर में किराये पर रहती थी। दोनों बहनें यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के श्रीपुर के डेरा निवासी उसके मामा मिथिलेश कुमार प्रसाद ने पुलिस को बताया कि काजल काफी समय से पैरों में दर्द की समस्या से परेशान थी।

उसका इलाज भी चल रहा था। मामा के मुताबिक, सात नवंबर की रात करीब 10:30 बजे कमरे में काजल का शव फंदे से लटका मिला।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X