शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:छोटी दीपावली पर बाजारों में उमड़ी भीड़, लगता रहा जाम – Crowds Thronged The Markets On Chhoti Diwali, Leading To Persistent Traffic Jams

November 9, 2026


छोटी दीपावली पर शनिवार को शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से देर शाम तक बाजार गुलजार रहे। वहीं, सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर रुक-रुककर जाम लगता रहा। ठंड के मौसम में भी यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को दिनभर पसीना बहाना पड़ा।

नया पुल, गणेश पुल, मेन बाजार, सिविल लाइंस, बीटी गंज, गंगा ब्रिज, आजाद नगर चौक और ईदगाह चौक समेत कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही अधिक रही। दीपावली की खरीदारी को लेकर नेहरू स्टेडियम, सिविल लाइंस, रामनगर और आसपास के बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। त्योहार के चलते देहात क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने रुड़की पहुंचे।

लोगों ने कपड़े, जूते, घर सजाने का सामान, बर्तन, पटाखे, आर्टिफिशियल फूल, गमले, पौधे और पूजा सामग्री आदि की जमकर खरीदारी की। आभूषणों की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। वहीं, मिठाई की दुकानों पर भी दिनभर भीड़ लगी रही। पटाखा बाजार में भी खरीदारी के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। नया पुल, विशाल मेगा मार्ट के पास, मलकपुर चुंगी, प्रेम मंदिर रोड और सिविल लाइंस बाजार समेत प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए।

त्योहार के कारण बाजारों में खरीदारों और सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा था। यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस टीम अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात रही और जाम खुलवाने के हरसंभव प्रयास किए गए। -राजेंद्र नाथ, यातायात निरीक्षक

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X