दिल्ली-जयपुर हाईवे किनारे सर्विस रोड पर खड़ी स्विफ्ट कार में चालक सीट पर सोमवार सुबह मृत मिला। मृतक का नाम दीपर हैं और उम्र 35 साल बताई जा रही है। मौके से गोली के 4-5 खोल पुलिस को मिले। सुबह लगभग 8 बजे आई सूचना के बाद बिलासपुर व पटौदी थाना से पुलिस टीमें, अपराध शाखा टीमें व फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंची।
युवक की हत्या की सूचना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण व आस-पास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हुए। रंजिश को लेकर हत्या की आशंका के एंगल पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की है।