शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रेवाड़ी

Rewari News:एक दीया विद्यालय के नाम में शामिल हुए खिलाड़ी – Athletes Joined The ‘ek Diya Vidyalaya Ke Naam’ (a Lamp For The School) Initiative

November 9, 2026


डहीना। सीहा स्थित सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय की दो खेल नर्सरी के सभी खिलाड़ियों ने छोटी दिवाली के अवसर पर देर शाम एक दीया विद्यालय के नाम नामक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विद्यालय के प्राचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि नर्सरी के कोच होशियार सिंह, संदीप कुमार तथा सहयोगी कैप्टन दयानंद व सुमन देवी के देखरेख में सभी खिलाड़ियों ने विद्यालय के मुख्य द्वार, खेल परिसर तथा विद्यालय के साथ लगते शहीद विजेंद्र सिंह के स्मारक पर दीपार्चन किया। खिलाड़ियों ने इस अवसर पर यह भी संकल्प लिया कि अबके ऐसी मने दिवाली, कम से कम प्रदूषण वाली तथा दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X