शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मिट्टी के दीयों एवं हटरी से करना चाहिए लक्ष्मी पूजन :मेयर राजीव – Lakshmi Puja Should Be Performed Using Earthen Lamps And
झज्जर-बहादुरगढ़

मिट्टी के दीयों एवं हटरी से करना चाहिए लक्ष्मी पूजन :मेयर राजीव – Lakshmi Puja Should Be Performed Using Earthen Lamps And

November 9, 2026


Lakshmi Puja should be performed using earthen lamps and

फोटो: सोनीपत के कुम्हार मोहल्ले में मिट्टी के दीये खरीदते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता

सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने कहा कि दिवाली के अवसर पर मिट्टी के दीपक एवं हटरी हमारी प्राचीन कला एवं संस्कृति की पहचान है इसलिए हमें चाइनीज दीयों एवं अन्य सामान के बजाय मिट्टी के दीयों एवं हटरी से ही लक्ष्मी पूजन करना चाहिए।

मेयर ने शुक्रवार को कुम्हार मोहल्ले में मिट्टी के दीयों की खरीदारी करते हुए कहा कि मिट्टी के दीयों एवं हटरी न केवल शुद्धता का प्रतीक है, बल्कि इसमें असंख्य माटी कलाकारों की मेहनत एवं पसीने की खुशबू आती है। इसी तरह मिट्टी के मटकों का पानी, कुल्हड़ की चाय, मिट्टी के बर्तनों की दही स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि हमारे उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि कुम्हार समाज की दिवाली समय के साथ-साथ फीकी पढ़ने लगी थी। लोगों का ध्यान चाइनीज एवं अन्य धातुओं से बनी वस्तुओं की तरफ बढ़ गया था।

कुम्हार समाज के परिवारों का दिवाली पर हुई बिक्री से ही वर्ष भर की मेहनत का फल मिलता था। अब फिर लोग अपनी जड़ों की तरफ लौटने लग गए हैं, जिसमें आज सड़क किनारे मिट्टी के समान के स्टॉल लगने लग गई हैं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X