शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बरवाला में युवक की हत्या:पटाखे बजाने को लेकर हुई कहासुनी, 25 वर्षीय युवक को चाकू से गोदा; दो घायल – Man Stabbed To Death In Barwala
हिसार

बरवाला में युवक की हत्या:पटाखे बजाने को लेकर हुई कहासुनी, 25 वर्षीय युवक को चाकू से गोदा; दो घायल – Man Stabbed To Death In Barwala

November 9, 2026


man stabbed to death in barwala

मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी
– फोटो : संवाद

विस्तार

बरवाला के दौलतपुर रोड स्थित अमन चिकन कॉर्नर पर रविवार रात करीब 11:30 बजे चाकूबाजी की घटना सामने आई है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, घटना में करीब 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ युवक मौके पर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान पटाखे बजाने को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई। इसी दौरान चाकू से हमला किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद बरवाला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और इसमें शामिल युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल मृतक और घायलों की पहचान तथा विवाद के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X