शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mau News:मुहम्मदाबाद गोहना में आज स्थापित होंगी मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं – Idols Of Goddess Lakshmi Will Be Installed In Muhammadabad Gohna Today
मऊ

Mau News:मुहम्मदाबाद गोहना में आज स्थापित होंगी मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं – Idols Of Goddess Lakshmi Will Be Installed In Muhammadabad Gohna Today

November 9, 2026


Idols of Goddess Lakshmi will be installed in Muhammadabad Gohna today.

मुहम्मदाबाद गोहना में लक्ष्मी पूजा के लिए सज रहा पंडाल।संवाद

मुहम्मदाबाद गोहना। दिवाली और ऐतिहासिक लक्ष्मी पूजा पर्व को लेकर मुहम्मदाबाद गोहना में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रविवार को देर शाम विधि-विधान से पंडालों में मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। आयोजक और कारीगर शनिवार की देर रात तक पंडालों को आकर्षक रूप देने में जुटे रहे।

बता दें कि मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में ही मुहम्मदाबाद, खैराबाद, वलीदपुर, करहा, सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 181 स्थानों पर मूर्तियां स्थापित की जाती हैं। तीन दिन तक चलने वाले पूजा और मेले को सकुशल संपन्न कराना पुलिस व प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है।

इसको लेकर पुलिस और प्रशासन की तरफ से व्यापक व्यवस्था की गई है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। दिवाली के ऐतिहासिक पर्व को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने काफी होमवर्क किया है। पूजा के दौरान आपातकालीन स्थिति के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी आ चुकी है। आगजनी या किसी विशेष स्थिति में आग पर काबू पाने के लिए पूरी व्यवस्था कर ली गई है। सभी प्रमुख चौराहों और विसर्जन वाले रास्तों पर सीसी कैमरा और ड्रोन से निगरानी होगी।

कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि मेले में किसी भी प्रकार की शरारत करने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा ड्रोन कैमरा से भी पूरी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X